रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह को 7 अक्टूबर उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह का संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान रहा है। संगीत और नृत्य कला के संवर्धन और संरक्षण में उनके योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष रायगढ़ में अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति देते हैं। महाराजा चक्रधर सिंह ने नृत्य और संगीत विधा की अनेक साहित्यिक कृतियों की रचना की। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य के रायगढ़ घराना को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाराज चक्रधर सिंह के संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में चक्रधर सम्मान की स्थापना की है।       


                              Hot this week

                              रायपुर : राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

                              छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोकप्रिय ठिकानारायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना की राशि से पूरी हो रही घर की जरूरतें

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories