रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उजाला समय पत्रिका का किया विमोचन…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में मासिक पत्रिका उजाला समय का विमोचन किया। उजाला समय के संपादक श्री दीपक अरोरा ने बताया की इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। यह पत्रिका रायपुर और बालोद से प्रकाशित होगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उजाला समय के मुद्रक और प्रकाशक श्री सागर अरोरा मौजूद थे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान ने बदली अस्लम खान की जिंदगी, पीएम आवास से मिला पक्का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने दिया सुरक्षित घर, सम्मान और...

                Related Articles

                Popular Categories