रायपुर: मुख्यमंत्री ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने ’सेवा समिति’ के माध्यम से युवाओं को संगठित किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

              मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे कई भाषाओं के जानकार होने के साथ सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ और कर्मठ नेता थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा ।


                              Hot this week

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              रायपुर : पंडरवाही में बहने लगी विकास की धारा

                              जल जीवन मिशन ने घर-घर पहुंचा नल से जलरायपुर...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

                              मुरूम के अवैध उत्खनन मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories