Wednesday, February 11, 2026

            रायपुर : मुख्यमंत्री ने अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान को किया नमन

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी हेमू कालाणी की 21 जनवरी को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया है। श्री साय ने  कहा कि अमर शहीद हेमू कालाणी जी देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के क्रांतिकारियों में से एक थे। उनके अदम्य साहस ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंग्रेजी शासन द्वारा भारतीयों पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ मात्र 19 साल की उम्र में हेमू कालाणी जी की वीरता पर पूरे देश को गर्व है। मातृभूमि के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायक है।


                          Hot this week

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          Related Articles

                          Popular Categories