रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

              पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन यादव ने जताया संतोष, कहा- मिला पूरा सहयोग

              पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के दिए गए हैं निर्देश

              रायपुर (BCC NEWS 24): पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर श्रीमती फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की जानकारी ली मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वस्त किया कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। दोषी चाहे जो हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

                              रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की...

                              रायपुर : एनएचएआई रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने संभाला पदभार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)...

                              रायपुर : कृषक उन्नति योजना से संवर रही किसानों की तकदीर

                              बोनस राशि से किसान ने बनाया पक्का मकान, बच्चों...

                              Related Articles

                              Popular Categories