रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा ले रही आकार, बंदरचूआ और दुलदुला में बन रहे अत्याधुनिक बस स्टैंड

        दोनों बस स्टैंड के लिए एक-एक करोड़ रुपये की स्वीकृति, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

        पत्थलगांव में 5 करोड़ और कुनकुरी में 7.20 करोड़ रुपये की लागत से भी विकसित होंगे आधुनिक बस स्टैंड

        रायपुर (BCC NEW2S 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले में यात्री सुविधाओं और परिवहन अधोसंरचना के विस्तार को गति मिल रही है। जिले के बंदरचूआ और दुलदुला में एक-एक करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक यात्री प्रतीक्षालय सहित बेहतर बस स्टैंड की सुविधा मिलेगी।

        दोनों बस स्टैंड के लिए एक-एक करोड़ रुपये की स्वीकृति, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

        नए बस स्टैंड बनने से यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही बसों के आवागमन, ठहराव एवं संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था विकसित होने से स्थानीय परिवहन व्यवस्था भी अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी। इसका लाभ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा।

        यात्री सुविधाओं के साथ परिवहन अधोसंरचना का हो रहा विस्तार

        मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क एवं परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक बस स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार होगी।

        पत्थलगांव और कुनकुरी में भी बनेंगे आधुनिक बस स्टैंड

        जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पत्थलगांव और कुनकुरी में भी आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। पत्थलगांव में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये तथा कुनकुरी में हाईटेक बस स्टैंड के लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन बस स्टैंडों के निर्माण से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ बसों के आवागमन और ठहराव की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी। इससे जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन को और अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।



                Hot this week

                रायपुर : माह सितंबर में 70 लाख राशनकार्डधारियों ने उठाया 21.92 लाख क्विंटल चावल

                14,186 उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण जारीराज्य स्तर...

                रायपुर : रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं नवाचारी विचार : राज्यपाल डेका

                कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप...

                Related Articles

                Popular Categories