रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 01 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे तक सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय 2.20 बजे मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवारों को रोजगार एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय 3.35 बजे बीजापुर से रवाना होकर शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।



                Hot this week

                रायपुर : मुख्यमंत्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

                युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे.रायपुर (BCC...

                रायपुर : शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

                देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक भगत सिंह...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                Related Articles

                Popular Categories