रायपुर : 29 जून से 6 जुलाई तक कबीरधाम जिले में मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

            सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर होंगे जनजागरूकता, स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे विविध कार्यक्रम

            रायपुर (BCC NEWS 24): सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक कबीरधाम जिले में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सहकारिता के प्रति लोगों को जागरूक करने, सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों से परिचित कराने और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

            जागरूकता से लेकर स्वच्छता तक होंगे कई आयोजन

            सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले और सभी विकासखंडों में सहकारिता जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा अन्य जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

            कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय

            कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए उप आयुक्त एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, कबीरधाम द्वारा अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्रीमती विनिता ध्रुव को जिला स्तर पर सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखंड स्तर पर श्री आर.के. ध्रुव को कवर्धा, श्री ए.के. वैष्णव को पंडरिया, श्री के.के. देवांगन को बोड़ला तथा श्री प्रवेश तिवारी को सहसपुर लोहारा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

            सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश

            सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन, समन्वय और नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि सहकारिता सप्ताह के आयोजन का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories