रायपुर : नक्सल पीड़ित परिवारों को मिली बड़ी राहत

            शासकीय सेवा के स्थान पर 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

            नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत चार पीड़ित परिवारों को मिलेगा 15-15 लाख रुपये का लाभ

            रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने नक्सलवाद से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत चार नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए कुल 60 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। गौरतलब है नक्सली हिंसा में आम नागरिकों की मृत्यु के ऐसे मामलों में, जहां किसी कारणवश आश्रितों को शासकीय सेवा प्रदान करना संभव नहीं होता, वहां शासन की पुनर्वास नीति के अनुसार शासकीय सेवा के स्थान पर प्रत्येक मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

            इसी प्रावधान के तहत बीजापुर जिले के चार प्रकरणों में कुल 60 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित परिवारों के पुनर्वास, आर्थिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार नक्सलवाद से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। नक्सलवाद पुनर्वास नीति के माध्यम से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन आगे बढ़ा सकें।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेजेस हाई स्कूल पोलमी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

                          रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के...

                          Related Articles

                          Popular Categories