RAIPUR : रोने लगीं कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा, राजीव भवन में कहा- जब बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है; मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई

          रायपुर: मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।’ रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में ये बात पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रोते-बिलखते हुए कही।

          दरअसल, राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद की खबर है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब मीडिया में बयान देने को लेकर नेताओं में विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ।

          चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के मीडिया के काम में दखलअंदाजी को लेकर बहस शुरू हुई। तू-तू, मैं-मैं इस कदर बढ़ी की राधिका खेड़ा रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पीसीसी चीफ दीपक बैज और पार्टी के बड़े नेताओं को दी।

          मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब मीडिया में बयान देने को लेकर नेताओं में विवाद हो गया।

          मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब मीडिया में बयान देने को लेकर नेताओं में विवाद हो गया।

          प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बदसलूकी का वीडियो बनाया

          कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि जब राधिका खेड़ा के साथ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बदसलूकी की तो, इसका वीडियो भी उन्होंने बना लिया। विवाद रुका नहीं और खेड़ा दफ्तर छोड़कर जाने को मजबूर हुईं।

          पार्टी से इस्तीफा देने की बात, बीजेपी में जाने की चर्चा

          राधिका खेड़ा वीडियो में यह कहती हुई भी दिख रही हैं कि मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं, कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हैं। इसके बाद वे रायपुर से दिल्ली लौट गईं। अब चर्चा है कि राधिका कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस या राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

          बैज बोले- ये कोई बड़ा मामला नहीं है

          प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, ये कोई बड़ा मामला नहीं है। दोनों एक ही डिपार्टमेंट देखते हैं। कुछ बातों को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। इससे पहले भी दोनों के बीच छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे। हम दोनों से बातचीत कर उन्हें समझाएंगे। ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए।

          पूर्व सीएम भूपेश बघेल तक पहुंची बात

          राधिका खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने संगठन के बड़े नेताओं को भी इस मामले की जानकारी दी है। खबर है कि भूपेश बघेल तक भी इस मामले की शिकायत पहुंची है। राधिका ने भी दिल्ली में AICC के नेताओं को छत्तीसगढ़ में अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया है।

          X अकाउंट पर राधिका ने इस विवाद के फौरन बाद एक पोस्ट शेयर किया।

          X अकाउंट पर राधिका ने इस विवाद के फौरन बाद एक पोस्ट शेयर किया।

          राधिका बोलीं- करूंगी खुलासा

          सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अपने अकाउंट पर राधिका ने इस विवाद के फौरन बाद एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा- करूंगी खुलासा।

          मूणत बोले- महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब

          रायपुर पश्चिम से बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर के हुए दुर्व्यवहार से आहत हैं, वह रो रही हैं। मानो कह रही हैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’

          मूणत ने आगे लिखा- चलो कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी के नारे को किसी ने तो चरितार्थ किया। डरो मत राधिका बहन, कांग्रेस में व्याप्त घृणा के भाव से डटकर मुकाबला करो।

          मूणत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है।

          मूणत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है।

          बीजेपी बोली- कांग्रेसी महिलाओं का सम्मान नहीं करते

          इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि राधिका खेड़ा आंसू बहाता, दिल को दुखाता वीडियो देखकर हमें भी बड़ा दुख हुआ। कौशल्या मां की धरती में अगर कोई राष्ट्रीय नेता कांग्रेस की दुखी है, तो हमारा भी मन विचलित होता है।

          उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों से बच जाइए राधिका जी। बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी और विष्णु देव के सुशासन की गारंटी है। कांग्रेस के लोग अपनी ही पार्टी की महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। राधिका जी छत्तीसगढ़ में बाकी लोगों से आप सुरक्षित हैं। कांग्रेसियों से अपनी सुरक्षा निश्चित कर लीजिए।

          बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास का पोस्ट

          बीजेपी गौरीशंकर श्रीवास का सोशल मीडिया पोस्ट।

          बीजेपी गौरीशंकर श्रीवास का सोशल मीडिया पोस्ट।



                    Hot this week

                    ​रायपुर : ड्रिप सिंचाई ने बदली हरीशचन्द्र की तकदीर

                    धान की पारंपरिक खेती छोड़ सब्जी उत्पादन से गढ़ी...

                    रायपुर : अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध

                    वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों...

                    रायपुर : बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर

                    क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण...

                    Related Articles

                    Popular Categories