रायपुर : आकार-2026 से सजेगा सरगुजा का सांस्कृतिक मंच

              युवाओं को मिलेगा लोक कला और शिल्प का प्रशिक्षण

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कला परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा ‘आकार-2026’ पारंपरिक शिल्प एवं विविध कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर 8 से 14 जून तक सरगुजा संभाग के उदयपुर और लखनपुर में यह विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

              शिविर का उद्देश्य युवाओं में लोक कलाओं और पारंपरिक शिल्प के प्रति रुचि विकसित करना तथा विलुप्तप्राय कला विधाओं के संरक्षण को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नृत्य, नाटक, वाद्ययंत्र, चित्रकला, क्ले आर्ट, म्यूरल आर्ट, हस्तकढ़ाई, ड्राई फ्लावर आर्ट, कोरिया कला, रजवार मिट्टी चित्र, मेहंदी, मृदा शिल्प, गोदना कला और बांस शिल्प सहित 14 पारंपरिक कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

              प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार और अनुभवी कला गुरु प्रतिभागियों को कला के व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं से परिचित कराएंगे। उदयपुर में प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह 8 से 11 बजे तक तथा लखनपुर में पीएमश्री स्कूल परिसर में शाम 5 से 8 बजे तक आयोजित होगा।

              महज 100 रुपये के पंजीयन शुल्क वाले इस शिविर में दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को विशेष छूट दी जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। ‘आकार-2026’ युवाओं को कला, संस्कृति और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : वृद्धजनों और दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

                              प्रशासन की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिली राहत रायपुर...

                              रायपुर : खरीफ सीजन से पहले खाद की पर्याप्त उपलब्धता

                              रेवटी समिति में किसानों को मिल रही राहतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories