रायपुर : वृद्धजनों और दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

              प्रशासन की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिली राहत 

              रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार 2026 केवल शिकायतों के निराकरण का मंच नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर प्रशासन ने संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

              प्रशासन की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिली राहत

              जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित शिविरों के दौरान पात्र हितग्राहियों को वॉकर, वॉकिंग स्टिक और डिजिटल श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इन उपकरणों के माध्यम से चलने-फिरने और दैनिक गतिविधियों में आने वाली कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया गया। धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया और रायगढ़ विकासखंडों में आयोजित शिविरों में अनेक वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक सामग्री प्रदान की गई। तारापुर में आयोजित शिविर का एक भावनात्मक दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना, जब चलने-फिरने में असमर्थ एक हितग्राही को जनप्रतिनिधियों ने मंच से उतरकर स्वयं वॉकर और वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई। 

              शिविरों में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा प्रोत्साहन, सिविल सेवा प्रोत्साहन और दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने कहा कि इनसे उनका जीवन अधिक सुगम होगा और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। सुशासन तिहार के समाधान शिविर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और त्वरित राहत उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बने हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : खरीफ सीजन से पहले खाद की पर्याप्त उपलब्धता

                              रेवटी समिति में किसानों को मिल रही राहतरायपुर (BCC...

                              रायपुर : आकार-2026 से सजेगा सरगुजा का सांस्कृतिक मंच

                              युवाओं को मिलेगा लोक कला और शिल्प का प्रशिक्षणरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories