रायपुर : डेयरी योजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं

              रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की डेयरी समग्र योजना जशपुर जिले में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के अंतर्गत जिले के 24 गांवों की 447 महिला डेयरी उत्पादक लाभान्वित हो रही हैं, जो पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपना रही हैं। योजना के तहत पशु नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन वृद्धि के उद्देश्य से 27 आदिवासी महिला हितग्राहियों को उन्नत साहिवाल नस्ल की दुधारू गायें वितरित की गई हैं। साहिवाल नस्ल अपनी उच्च दुग्ध क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है। वर्तमान में 114 आदिवासी महिलाएं पंजीकृत होकर संगठित रूप से कार्य कर रही हैं, जबकि 197 सक्रिय सदस्य प्रतिदिन दूध संकलन में योगदान दे रही हैं। इससे जिले में प्रतिदिन औसतन 1,075 लीटर दूध का संकलन हो रहा है। 

              पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के तहत 5 जून से 31 मार्च 2026 तक 374 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 80 लाख 54 हजार 467 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है। प्रशासन और एनडीडीबी का लक्ष्य अधिक से अधिक गांवों की महिलाओं को इस पहल से जोड़ते हुए जशपुर को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

                              हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से की बदौलत बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम...

                              Related Articles

                              Popular Categories