रायपुर : रविशंकर सागर परियोजना मरम्मत के लिए 2.92 करोड़ की

        पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

        बांध होगी सुरक्षित और मजबूत

        रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले के विकासखण्ड धमतरी अंतर्गत बाँध सुरक्षा ड्रिप फेस-।। के तहत रविशंकर सागर परियोजना (गंगरेल) के बकेट एवं एण्डसील मरम्मत तथा डिस्टर्व पिचिंग के री-सेटिंग कार्य हेतु 2.9286 करोड़ (दो करोड़ ब्यानवे लाख छियासी हजार रुपये) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के पूर्ण होने से बाँध की सुरक्षा एवं संरचनात्मक की मजबूती में वृद्धि होगी तथा जल प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

        राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करना तथा ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन का अनुमोदन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। निविदा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक रखा जाएगा तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्य को अनुबंधानुसार निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य होगा तथा अनावश्यक समय-वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी। परियोजना के पूर्ण होने पर बाँध की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्र में जल संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन को मजबूती मिलेगी तथा सिंचाई व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।



                Hot this week

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश

                मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परिवारजनों के साथ...

                Related Articles

                Popular Categories