रायपुर : जशपुर में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र बना सहारा

        एक माह की निःशुल्क पुनर्वास सुविधा से 170 हितग्राही लाभान्वित

        योग, भोजन, आवास, काउंसिलिंग एवं मनोरंजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र नशे से पीड़ित लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है। भागलपुर रोड, रणजीता स्टेडियम के पीछे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने स्थित यह केंद्र पिछले दो वर्षों से संचालित हो रहा है। केंद्र अधीक्षक के अनुसार अब तक जिले के 170 हितग्राहियों को एक माह का निःशुल्क पुनर्वास उपलब्ध कराया जा चुका है, जिससे उन्हें सकारात्मक लाभ मिला है। यह केंद्र छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त संस्था है।

        केंद्र में हितग्राहियों के लिए निःशुल्क योग, पौष्टिक भोजन, आवासीय सुविधा, काउंसिलिंग तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर वापस लौट सकें। जिलेवासियों से अपील की गई है कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति एवं उनके परिजन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, जशपुर में संपर्क कर पुनर्वास सुविधा का लाभ लें। अधिक जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक श्री नंद कुमार सिंह से मोबाइल नंबर +91-8103110460 पर संपर्क किया जा सकता है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories