रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर राज्योत्सव समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

              रायपुर (BCC NEWS 24): उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 5 नवम्बर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 5 नवम्बर को दोपहर दो बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर स्थित अपने शासकीय निवास पहुंचेंगे।

              उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम पांच बजे बिलासपुर के छठ घाट में अरपा आरती में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे छठ घाट से पुलिस परेड ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री साव रात आठ बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद डिजिटल साथी

                              एक सप्ताह में मिला जाति प्रमाण पत्ररायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories