Saturday, February 21, 2026

              रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम’ में लोरमी से होंगे शामिल…

              • 24 फरवरी को नई दिल्ली प्रवास पर जाएंगे

              रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 24 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ संवाद कार्यक्रम में मुंगेली जिले के लोरमी से शामिल होंगे। वे 24 फरवरी को सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 10:35 बजे लोरमी पहुंचेंगे।

              उप मुख्यमंत्री श्री साव सवेरे पौने 11 बजे लोरमी में प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने एक बजे लोरमी से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे। श्री साव दोपहर सवा दो बजे रायपुर से नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व सहायता समूह और महतारी वंदन योजना बनी भरोसेमंद सहारा

                              आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमरायपुर...

                              रायपुर : शतक’ फिल्म राष्ट्रसेवा जीवंत दस्तावेज – लक्ष्मी राजवाड़े

                              महिला बाल विकास मंत्री ने प्रथम दिवस देखी फिल्म,...

                              Related Articles

                              Popular Categories