रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दी श्रद्धांजलि

            रायपुर/कवर्धा: उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र के ग्राम जोराताल पहुंचकर दिवंगत पुलिस जवान नेतराम सिंह धुर्वे को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम सिंह धुर्वे की बीती रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वे ड्यूटी कर कवर्धा लौट रहे थे। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धुर्वे के परिवार जनों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

            ज्ञात हो कि सोमवार रात कवर्धा के पास सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों के साथ एक ही स्थान पर एक के बाद एक तीन एक्सीडेंट हुए। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे ड्यूटी कर वापस कवर्धा लौट रहे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनके एक्सीडेंट की सूचना पर सिटी कोतवाली से पुलिस टीम मदद के लिए पहुंची, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया और कोतवाली पुलिस की गाड़ी भी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद डायल 112 वाहन मौके पर पहुंचा, उसमें सवार पुलिस के जवान गाड़ी से नीचे उतरते उससे पहले ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से ठोक दिया। इस तरह उसी स्थान पर एक के बाद एक तीन दुर्घनाओं में आरक्षक नेतराम धुर्वे की मृत्यु हो गई तथा एएसआई कौशल साहू, विजय कश्यप और डायल 112 के आरक्षक व ड्राइवर घायल हो गए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories