रायपुर : 7 नक्सलियों के मुठभेड़ पर बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा-जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण हुआ यह सम्भव

            रायपुर: बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण यह सम्भव हो पाया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में आज सुबह 11 बजे से ही बस्तर फाइटर, एस.टी.एफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सर्चिंग शुरू की थी और उसके अंतर्गत मुठभेड़ हुआ है, जिसमें वर्दी धारी 7 नक्सली मारे गए हैं, उन सभी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं और ये सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है। पुनः क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भुजाओं की ताकत पर ये संभव हो सका है। मैं मावोवादियों से फिर भी अपील करता हूँ। माओवादियों  से की आप समर्पण करे, मुख्य धारा में वापस आए पुनर्वास करे और आपकी पुनर्वास के लिए जो आवश्यकता है, वो आप बताए सरकार उसे पूरा करेगी। सरकार वार्ता करने के लिए हर समय तैयार है।

            गौरतलब है कि सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नक्सल सर्च अभियान पर निकली थी। आज सुबह 11 बजे नारायणपुर-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाला जिसमें सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है और कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार और नक्सल साहित्य बरामद होने की भी सूचना है। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories