रायपुर : अंगारा के देवेंद्र को मिला जमीन का मालिकाना हक

            • सुशासन तिहार बना उम्मीदों का मंच

            रायपुर: राज्य सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक आयोजित इस अभियान ने न केवल शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत किया है, बल्कि कई लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान भी किया है।

            मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खिसोरा में आयोजित समाधान शिविर में अंगारा निवासी श्री देवेंद्र साहू ने हिस्सा लिया। उन्होंने समाधान पेटी में अपनी भूमि के स्वामित्व कार्ड के लिए आवेदन किया था। शासन की तत्परता का परिणाम यह रहा कि कुछ ही दिनों में उनके आवेदन पर कार्यवाही हुई और समाधान शिविर के माध्यम से उन्हें उनकी जमीन का स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा गया। स्वामित्व कार्ड पाकर प्रसन्न श्री साहू ने बताया कि अब उनकी जमीन का उन्हें कानूनी अधिकार मिल गया है। उन्होंने कहा, स्वामित्व कार्ड मिलने से मेरी जमीन सुरक्षित हो गई है। अब इससे जुड़ी सभी प्रक्रिया जैसे नक्शा, रजिस्ट्रेशन, ऋण आदि कार्य आसान हो जाएंगे। श्री साहू ने शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम जनता के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। यह अभियान जनहित में लिए जा रहे फैसलों की पारदर्शिता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।


                          Hot this week

                          रायपुर : शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

                          मुख्यमंत्री श्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड...

                          अमेरिका: चर्च में प्रेयर के दौरान पादरी पर क्रॉस गिरा, मौत

                          अमेरिका: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार की प्रेयर...

                          Related Articles

                          Popular Categories