रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर चावला ने की सौजन्य भेंट

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री त्रिलोचन चावला ने सौजन्य भेंट की। श्री चावला ने मुख्यमंत्री श्री साय को संस्थान की ओर से हैदराबाद स्थित हार्टफुलनेस मुख्यालय आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री चावला ने मुख्यमंत्री को हार्टफुलनेस संस्थान के प्रमुख श्री कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ द्वारा जैन तीर्थंकरों पर लिखी पुस्तक भेंट की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योग आश्रम सहित छत्तीसगढ़ में संचालित आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री चावला को हार्टफुलनेस मुख्यालय हैदराबाद आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और संस्थान के आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।



                Hot this week

                रायपुर : दुर्ग में जलेंगे 6 लाख 71 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

                सेवा संकल्प अभियान का 17 सितंबर से शुभारंभ, पुरानी...

                रायपुर : लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

                रायपुर (BCC NEWS 24): लोकभवन में आज विश्वकर्मा जयंती...

                रायपुर : वनांचल से उठी आत्मनिर्भरता की लौ

                PM सूर्यघर योजना से बिजली उपभोक्ता से 'ऊर्जादाता' बने...

                Related Articles

                Popular Categories