रायपुर : ड़ॉ. सारस्वत पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

        रायपुर: राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. विरेन्द्र कुमार सारस्वत को पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल द्वारा डॉ. सारस्वत की नियुक्ति पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (संशोधन अधिनियम, 2006, 2010 एवं 2019) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। उनका कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। वर्तमान में डॉ. सारस्वत, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।



                Hot this week

                रायपुर : ’बंदूक की जगह हाथ में ‘आशीर्वाद का दिया’

                ’अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में जनसेवा की मिसाल, तीन रक्तदान शिविरों में 68 यूनिट रक्त संग्रहित

                जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया स्वैच्छिक...

                Related Articles

                Popular Categories