रायपुर: मतदान से 48 घण्टे पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक रहेगा शुष्क दिवस…

            • सामान्य/सार्वजनिक अवकाश घोषित
            • त्रिस्तरीय पंचायतों में 27 जून को होगा चुनाव/मतगणना

            रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क अवधि/दिवस घोषित किया है। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान के दिन ही मतदान केंद्रों में की जाएगी। अतः मतगणना समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के तहत् आगामी 27 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा भी की है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories