रायपुर : आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा निलंबित

        रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले के कुरूद स्थित कंपोजिट देशी/विदेशी मदिरा दुकान में अधिक दर पर शराब बिक्री के मामले में आबकारी उप निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर के प्रतिवेदन के आधार पर की गई, जिसमें छद्म ग्राहकों के माध्यम से जांच में 18 पाव देशी मदिरा को निर्धारित दर 1440 रुपये के स्थान पर 1500 रुपये में, यानी 60 रुपये अधिक लेकर बेचे जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में विक्रयकर्ता कौशल कुमार सोनी और आत्मा राम निर्मलकर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। निलंबन अवधि में आबकारी उप निरीक्षक का मुख्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है। 



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories