रायपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा

            विभिन्न मामलों पर हुआ गहन विचार-विमर्श 

            रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के सचिव श्री विवेक के. देवांगन के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में श्री भुवनेश यादव, सचिव अनुसूचित जाति विकास विभाग, श्री दीपांशु काबरा, पुलिस महानिरीक्षक, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, पुलिस मुख्यालय, तथा संयुक्त सचिव श्री अनुपम त्रिवेदी, अनुसूचित जाति विकास विभाग, श्री वारा प्रसाद अनुसंधान अधिकारी हैदराबाद श्री बालाजी राव आई.जी. आ.ज.क., कलेक्टर बलौदाबाजार, कलेक्टर बिलासपुर, कलेक्टर राजनांदगांव, कलेक्टर महासंमुद, कलेक्टर रायगढ़, कलेक्टर कोरबा एवं विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। 

            इस महत्वपूर्ण बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और जेल विभाग से जुड़े अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रताड़ना, स्थानांतरण में भेदभाव और पेंशन लाभ न मिलने जैसे प्रकरणों पर कड़ी सुनवाई की गई तथा शिकायकर्ताओं के पक्ष को भी सुना गया एवं युक्ति-युक्त कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये गए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories