Sunday, February 22, 2026

              रायपुर: शबरी कन्या आश्रम की छात्राओं ने मनाया मंत्री रामविचार नेताम का जन्म दिवस

              रायपुर: आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के जन्मदिन को राजधानी स्थित शबरी कन्या आश्रम रोहणीपुरम् और वनवासी कल्याण समिति की छात्राओं ने अविस्मरणीय बनाया है। आश्रम की छात्राओं ने मंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर मंत्री श्री नेताम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

              आश्रम की छात्राओं ने इस मौके पर कहा है कि सरल और सहज स्वभाव के मंत्री श्री रामविचार नेताम जी विभाग के मंत्री बनते ही आश्रम छात्रावासों की ओर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही आश्रम-छात्रावासों में सीटों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कमजोर वर्ग के जरूरतमंद बच्चों के लिए सराहनीय कदम है। मंत्री श्री नेताम ने विधानसभा में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों एवं ब्लॉक मुख्यालयों में जरूरत के हिसाब से बालक और बालिका छात्रावास खोलने की भी घोषणा की है इसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories