रायपुर : सुशासन तिहार से दिव्यांगों के जीवन में आई नई गति

              जोशिक रत्नाकर को मौके पर मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार 2026’ आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड में आयोजित प्रथम शिविर में ग्राम किरकार निवासी दिव्यांग श्री जोशिक रत्नाकर के जीवन में खुशियों का सवेरा हुआ।

              त्वरित संज्ञान और तत्काल सहायता

              85 प्रतिशत अस्थि बाधित जोशिक रत्नाकर को अपने दैनिक कार्यों और आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। शिविर में उनके द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन प्रस्तुत करते ही समाज कल्याण विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित संज्ञान लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें मौके पर ही मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

              बढ़ेगी आत्मनिर्भरता

              मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त करने के बाद जोशिक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे बिना किसी की मदद के स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ-जा सकेंगे। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि वे स्वयं को अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

              सुशासन की धरातलीय झलक

              मालखरौदा में आयोजित यह शिविर इस बात का प्रमाण है कि राज्य शासन की योजनाएं अब फाइलों से निकलकर सीधे जनता के द्वार तक पहुँच रही हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का बिना किसी विलंब के समाधान करना है, जिससे सरकारी तंत्र के प्रति आम जन का विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              रायपुर : संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

                              आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              Related Articles

                              Popular Categories