रायपुर : फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाला प्रधान पाठक निलंबित

          रायपुर (BCC NEWS 24): फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासकीय सेवा प्राप्त करने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के प्राथमिक शाला कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर नियुक्ति से जुड़े प्रकरण की जांच कराई गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक ने नाम में गड़बड़ी कर शासकीय नौकरी हासिल की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर विस्तृत जांच की गई।

          जांच के दौरान दस्तावेजों की जांच और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए। जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ कि नियुक्ति के समय प्रस्तुत दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां हैं। जांच में सामने आया कि संबंधित प्रधान पाठक का वास्तविक नाम रामदुलार पिता जीतू है, जबकि उन्होंने लालमन सिंह पिता रामवृक्ष के नाम से नौकरी प्राप्त की थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की।



                    Hot this week

                    रायपुर : श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में विकसित हो रही कर्मयोगी भावना

                    दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितरायपुर (BCC NEWS 24): श्रम...

                    Related Articles

                    Popular Categories