रायपुर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान

              मोखागुड़ा में सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था हुई बहाल

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 राज्य शासन की एक प्रभावी जनशिकायत निवारण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव सीधे शासन तक पहुंचा सकता है। हेल्पलाइन में दर्ज प्रत्येक शिकायत का संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाती है, जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलने के साथ शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।

              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत मोखागुड़ा के धौराझोला पारा में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप को मरम्मत के बाद पुनः चालू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को फिर से नियमित पेयजल उपलब्ध होने लगा है। क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री टीआर धु्रव ने बताया कि ग्राम मोखागुड़ा निवासी देनेश्वर राम नागेश ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप काफी समय से बंद पड़ा है तथा टंकी में भी सुधार की आवश्यकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। क्रेडा के फील्ड कर्मचारियों ने 18 जून 2026 को स्थल का निरीक्षण कर सोलर ड्यूल पंप की तकनीकी जांच की। निरीक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों को दूर करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया गया। जिसके बाद संयंत्र को सफलतापूर्वक पुनः कार्यशील कर दिया गया।

              पंप के चालू होने से धौराझोला पारा में पेयजल आपूर्ति फिर से सुचारु हो गई है। सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद शिकायतकर्ता देनेश्वर राम नागेश ने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए संतुष्टि पत्र भी उपलब्ध कराया। जिला प्रशासन ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : बरडीह जलाशय के कार्यों के लिए 2.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : बस्तर में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की मजबूत कड़ी बने नल जल मित्र

                              प्रशिक्षित युवा गांवों में संभाल रहे नल-जल योजनाओं और...

                              Related Articles

                              Popular Categories