रायपुर : छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह 21 मार्च को

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह 21 मार्च को सुबह 11.00 बजे राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर, जीरों प्वाइंट, रायपुर में आयोजित की गई है। 

              छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे। विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब तथा राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे।

              समारोह में विशिष्ट अतिथिगण के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सिंह ठाकुर, श्याम नारंग तथा अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात

                              उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव...

                              रायपुर : मगरमच्छ संरक्षण से बदली कोटमीसोनार की तस्वीर

                              पर्यटन और रोजगार को मिला बढ़ावारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories