रायपुर : उद्योग मंत्री देवांगन 14 एवं 15 अक्टूबर को कोरबा एवं कोण्डागांव के दौरे पर

              रायपुर: वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 14 एवं 15 अक्टूबर को कोरबा एवं कोण्डागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री श्री देंवागन 14 अक्टूबर सोमवार को कोरबा जिले के सुराकछार पंखादफाई दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 5 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा से प्रस्थान कर 5.30 बजे सुराकछार पंखादफाई पहंुचेंगे और वहां दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना तथा भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 6 बजे सुराकछार पंखादफाई कोरबा से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री श्री देवांगन 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शंकर नगर रायपुर से कोण्डागांव के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस कोण्डागांव पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.40 बजे आवास मेला ऑडिटोरियम कोण्डागांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3 बजे कोण्डागांव से प्रस्थान कर सायं 6 बजे रायपुर लौट आएंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु ने बढ़ाया जनविश्वास, समयबद्ध सेवाओं से सशक्त हो रहा सुशासन

                              एक दिन में मिला निवास प्रमाणपत्र, बच्चों के भविष्य की...

                              रायपुर : NMEO योजना से किसान बेसाहू राम की खेती को मिली नई दिशा

                              उन्नत मूंगफली बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़...

                              रायपुर : मंगल भवन निर्माण के लिए 50 लाख मंजूर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories