रायपुर : सुशासन तिहार से ग्राम बिलमा की जमुनिया को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात

          आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता हुई दूर, हितग्राही ने जताया आभार

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। सरगुजा जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम बिलमा निवासी श्रीमती जमुनिया को जनसमस्या निवारण शिविर में आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत संबल मिला है।

          इलाज की चिंता से मिली राहत

          श्रीमती जमुनिया ने बताया कि आयुष्मान कार्ड नहीं होने के कारण बीमारी की स्थिति में इलाज कराना उनके लिए आर्थिक रूप से कठिन था। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में आवेदन करने पर उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बन गया। अब वे इस कार्ड के माध्यम से पात्र अस्पतालों में ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगी।

          श्रीमती जमुनिया ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से गांव में ही उनकी समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से गरीब परिवारों को समय पर उपचार और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है।

          गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

          सुशासन तिहार के तहत प्रशासन स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व प्रकरण सहित विभिन्न सेवाओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। श्रीमती जमुनिया जैसी अनेक हितग्राहियों के लिए सुशासन तिहार राहत, भरोसे और सुशासन का प्रतीक बनकर उभरा है।



                      Hot this week

                      रायपुर : केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

                      भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रूपए के...

                      Related Articles

                      Popular Categories