Monday, March 2, 2026

              रायपुर : झारमुड़ा उपार्जन केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान निलंबित

              • धान खरीदी में अनियमितता का मामला

              रायपुर: महासमुंद जिले के झारमुड़ा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के चलते केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राधिकृत अधिकारी श्री संजय प्रधान द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के अंतर्गत आने वाले इस उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए थे और अनियमितता मिलने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

                              रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories