रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : युवा किसान सूरजूराम ने बेचा 41 क्विंटल धान

        रायपुर: राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कोंडागांव जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कोण्डागांव विकासखंड के धान खरीदी केंद्र गोलावण्ड में धान बेचने पहुंचे युवा किसान श्री सूरजु राम ने बताया कि उनके परिवार का 2 एकड़ की जमीन है। आज वे कुल 41 क्विंटल धान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने में कोई परेशानी नही हुई। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान की खरीदी से सुविधानजनक होने के साथ-साथ पारदर्शिता भी आई है।

        जिले में अब तक 01 लाख 81 हजार क्विंटल से अधिक धान उपार्जित

        खाद्य अधिकारी  ने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों से अब तक 01 लाख 81 हजार 275 क्विंटल धान उपार्जित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में गुरूवार की स्थिति में सबसे ज्यादा धान की खरीदी उपार्जन केन्द्र बहीगांव में कुल 9545.60 क्विंटल, गम्हरी में कुल 8887.20 क्विंटल, अरण्डी में कुल 6461.60 क्विंटल, सिंगनपुर में कुल 6471.20 क्विंटल, फरसगांव में कुल 6455.20 क्विंटल और मुलमुला में कुल 6102 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है l



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प से साकार हुआ मधु का सपना, पक्के आशियाने में विराजे गणेश

                प्रधानमंत्री आवास योजना से वर्षों पुराना सपना हुआ पूरारायपुर...

                ​रायपुर : सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’

                धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह,...

                Related Articles

                Popular Categories