रायपुर : स्वच्छ भारत मिशन से बदली जिंदगी, घर में शौचालय बनने से ओमप्रकाश को मिली बड़ी राहत

            बरसात में होने वाली परेशानियों से मिली मुक्ति, शासन के प्रति जताया आभार

            रायपुर (BCC NEWS 24): स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार करना तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम लालसायकापा निवासी श्री ओमप्रकाश बंजारा को शौचालय निर्माण से राहत और सुविधा मिली है। शासन से शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि मिलने पर उन्होंने अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया।

            श्री बंजारा ने बताया कि पहले घर में शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें शौच के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। खराब मौसम के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ता था। घर में शौचालय बन जाने से अब उन्हें इस समस्या से राहत मिली है और दैनिक जीवन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई। घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories