Tuesday, February 24, 2026

              रायपुर: लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज दो उम्मीदवारों ने जमा किए अपने नामांकन

              रायपुर: लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में श्री आयतु राम मंडावी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के रूप में श्री फुल सिंह कचलाम ने आज अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।

              उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ स्थानीय आदिवासी स्वास्थय परंपरा...

                              रायपुर : विधानसभा परिसर में मिलेट कैफे का शुभारंभ

                              विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया उद्घाटनरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories