रायपुर : 15 नवम्बर को होगा शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव का आयोजन

          • जिले के चयनित लोकनृत्य दल को मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर

          रायपुर: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव वर्ष 2025-26 का जिला स्तरीय आयोजन आगामी 15 नवम्बर (शनिवार) को जिला मुख्यालय खैरागढ़ में आयोजित किया जाएगा।
          जिले के सहायक आयुक्त ने बताया कि इस महोत्सव में पारंपरिक आदिवासी लोक नृत्य दलों की प्रस्तुति होगी। चयनित दलों को 18 नवम्बर 2025 को अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय लोक कला महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय आयोजन हेतु सभी जनजातीय लोकनृत्य समितियों को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक नृत्य दलों से कहा गया है कि वे अपना पंजीयन 14 नवम्बर 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में करवा सकते हैं। पंजीयन और आयोजन से संबंधित जानकारी हेतु क्षेत्रीय संयोजक श्री बोधन जोशी (मो. +91-9424155443) से संपर्क किया जा सकता है। 



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories