Tuesday, February 17, 2026

              रायपुर : मॉब-लिंचिंग, 2 युवकों की मौत, ट्रक में मवेशी ले जाने पर 10-12 लड़कों ने किया पीछा फिर जमकर पीटा; महानदी में मिली लाश

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में दो युवकों की मॉब लिंचिंग से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब दर्जनभर लड़कों ने ट्रक में मवेशी भरकर ले जाने के दौरान इनका पीछा किया। ट्रक को महानदी पुल में रूकवाया और इनकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को इनमें से दो युवकों की लाश महानदी में पड़ी हुई मिली।

              इस मामले में एक खबर यह भी है आ रही है कि दोनों लड़के मारपीट होने से डर गए, फिर महानदी में कूदकर अपनी जान दे दी। हालांकि फिलहाल मौत की असल वजह की पुष्टि नही हुई है। ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। जिसका इलाज जारी है।


                              Hot this week

                              कोरबा: सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं

                              प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देशकोरबा...

                              Related Articles

                              Popular Categories