रायपुर: गौठानों में नलकूप खनन के लिए 13 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत…

        रायपुर: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार निर्देशन पर गौठानों में बेहतर पेयजल व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के 8 गौठान में नलकूप खनन के 13.84 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। जिसके तहत कोरबा जिले के कोरबा विकासखण्ड के ग्राम भैसमा, फुलसरी, करतला विकासखण्ड के ग्राम-कल्गामार, लबेद, लोटलोटा, पाली विकासखण्ड के ग्राम-रैनपुर तथा पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम-बरपाली(तानाखार) और ग्राम-नवापारा-1 के गौठान में नलकूप खनन किया जाना है।  उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बने 785 गौठानों में पेयजल की निरंतरता को बनाए रखने के लिए नलकूप खनन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में प्राथमिकता से संचालित नलजल योजना में अतिरिक्त स्त्रोत निर्माण के जरिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल की निरंतरता को बनाए रखने के लिए नलकूप खनन किए जा रहे हैं।



                Hot this week

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                Related Articles

                Popular Categories