रायपुर : जशपुर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

              विधायक रायमुनी भगत ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया अभियान का आगाज़

              28 से 30 जून तक चलेगा अभियान, जिले के 1.15 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

              रायपुर (BCC NEWS 24): जशपुर जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय जशपुर से किया गया। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने नवजात बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा” के संदेश को आत्मसात करते हुए 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

              कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, सिविल सर्जन डॉ. कपिल कश्यप, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, परिवहन तथा विद्युत विभाग को अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर विशेष जोर दिया है।

              तीन दिनों तक चलेगा अभियान

              राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक संचालित किया जाएगा। पहले दिन जिले के सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों तक पहुंचेंगी जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 1,205 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान के लिए 4,464 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों की तैनाती की गई है, जबकि 224 सुपरवाइजर इसकी निगरानी करेंगे। साथ ही 11 मेला एवं बाजार स्थलों, बस स्टैंड, ईंट-भट्ठों तथा अन्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को कवर करने के लिए 8 ट्रांजिट एवं 9 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।

              1.15 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी सुरक्षा

              जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,15,726 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ था। इस उपलब्धि को बनाए रखने और पोलियो वायरस की पुनः एंट्री रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर इस महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाएं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

                              मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल

                              ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

                              सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं और पर्यावरण संरक्षण...

                              Related Articles

                              Popular Categories