रायपुर : मर्दापाल में नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

        • मंत्री श्री कश्यप ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झण्डी

        रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बुधवार को कोण्डागांव जिले के सुदूर वन क्षेत्र मर्दापाल तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस एम्बुलेंस सुविधा के शुरू होने से निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। यह सेवा न केवल आपातकालीन स्थितियों में बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। एम्बुलेंस सेवा के शुरू होने से मर्दापाल क्षेत्र के वनांचल निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेगी। उल्लेखनीय है कि यह एम्बुलेंस कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर डीएमएफ मद से प्रदाय किया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                रायपुर : ‘नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

                जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                Related Articles

                Popular Categories