रायपुर : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

              रायपुर: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा से आज अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंटकर सोसायटी के लिए चिन्हांकित भूमि के आवंटन संबंधी प्रस्ताव को शासन से स्वीकृत कराने के लिए चर्चा की। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संस्था की गतिविधि की भी जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने शीघ्र ही आगामी होने वाली बैठक में विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मंडल में सोसायटी के अध्यक्ष सेवानिवृतत आईएएस श्री दिलीप वासनीकर, उपाध्यक्ष एवं रायपुर कमिश्नर श्री महादेव कावरे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान

                              स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं...

                              रायपुर : प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार – साव

                              उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर, वित्तीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories