रायपुर : खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्यों के लिए 12.50 लाख की स्वीकृति

        रायपुर (BCC NEWS 24): खाद्य मंत्री एवं गरियाबंद जिले के लिए प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने 2 निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरकड़ा के आश्रित ग्राम बिरोड़ा में टीना शेड निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कसेकेरा में टीना शेड निर्माण के लिए 6 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा को सौंपा गया है। 



                Hot this week

                रायपुर : नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

                विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                रायपुर : लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन

                आयुष्मान भारत योजना बना हितग्राही का संबलरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories