रायपुर : मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी

              • छत्तीसगढ़ में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
              • धान खरीदी के एवज में 3.85 लाख किसानों को 3706.69 करोड़ रूपए का भुगतान
              • 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है धान की खरीदी

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

              खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 29 नवम्बर को 46345 किसानों से 2.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 54805 टोकन जारी किए गए थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सूरज की रोशनी से चमका घर, बिजली बिल से मिली राहत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन...

                              रायपुर : ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए...

                              Related Articles

                              Popular Categories