रायपुर : भोरमदेव शक्कर कारखाना में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 14.13 करोड़ का भुगतान

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना विक्रय के एवज में राशि का भोरमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा द्वारा तत्परता से भुगतान किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों अब तक 14.13 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। कारखाने के प्रबंध संचालक श्री जीएस शर्मा ने जानकारी दी कि इस सत्र में अब तक 1,09,175 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई है और 94,270 क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ है। यह उपलब्धि किसानों के सहयोग और कारखाने के कुशल प्रबंधन का परिणाम है।

        गौरतलब है कि गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 315.10 रुपए की दर से भुगतान जारी किया गया है। कारखाना प्रबंधन ने गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे कारखाने में परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे शक्कर की रिकवरी प्रतिशत में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। भोरमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गन्ना खरीदी नीति के तहत किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                Related Articles

                Popular Categories