रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से जीवन में आया उजाला, पक्का मकान बना सम्मान का आधार

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में एक नई उम्मीद और स्थायित्व का आधार बन गई है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांवखुर्द निवासी श्री संतुराम जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। आज वह अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

              संतुराम पहले अपनी मां के साथ कच्चे घर में रहते थे। दोनों मजदूरी कर किसी तरह जीवनयापन करते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। उनकी मां का नाम आवास प्लस सूची में दर्ज था, लेकिन मकान स्वीकृत होने से पूर्व ही उनका निधन हो गया, जिससे यह सपना अधूरा रह गया। इसी बीच ग्राम पंचायत से उन्हें जानकारी मिली कि वे अपनी मां के नाम पर नामिनी के रूप में पात्र हैं। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद उनका पंजीयन किया गया और शीघ्र ही आवास स्वीकृत हो गया। बैंक खाते में पहली किस्त 40 हजार रुपये प्राप्त होने के साथ ही उन्होंने मकान निर्माण प्रारंभ किया।

              प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उन्हें कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में प्राप्त हुई। इसके साथ ही मनरेगा के तहत 95 दिनों का रोजगार भी मिला। इस समन्वित सहयोग से संतुराम ने अपना पक्का घर पूरा किया। आज उनका जीवन सुरक्षित, सहज और सम्मानपूर्ण हो गया है। संतुराम ने इस परिवर्तन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा में लोकतंत्र की नई शुरुआत

                              बंदूक छोड़ थामा मतदाता परिचय पत्र,अब पुनर्वासित युवा चुनेंगे...

                              रायपुर : आधारभूत जीवन के लिए कॉमन्स महत्वपूर्ण

                              मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेसा-एफआरए समन्वय के लिए जल्द...

                              Related Articles

                              Popular Categories