Monday, February 9, 2026

            रायपुर : दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण

            • ‘साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

            रायपुर (BCC NEWS 24): रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर प्रसारण कल 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह विशेष कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

            कार्यक्रम का प्रसारण 10, 12, 15, 17, 19 एवं 22 फरवरी को शाम 3.30 बजे किया जाएगा। दर्शक इस कार्यक्रम को टाटा प्ले चैनल नंबर 1174, डीडी फ्री डिश तथा डीडी छत्तीसगढ़ चैनल पर पूरे देश में देख सकेंगे।

            इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल उपयोगकर्ता इसे ‘WAVES’ एप के माध्यम से भी देख सकते हैं, जिसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

            ‘साहित्य पर्व’ का निर्माण जनसंपर्क विभाग के सहयोग से इरा फिल्म्स द्वारा किया गया है। इस प्रसारण के माध्यम से रायपुर साहित्य महोत्सव के प्रमुख सत्रों, चर्चाओं और साहित्यिक प्रस्तुतियों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।


                          Hot this week

                          कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ

                          बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता पर विशेष...

                          रायपुर : परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के द्वितीय चरण का सफल आयोजन

                          छत्तीसगढ़ से लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों की उत्साहजनक...

                          कोरबा: ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आज

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री...

                          Related Articles

                          Popular Categories