रायपुर : एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अब 30 नवम्बर तक

        रायपुर: राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी हेतु ‘एकीकृत किसान पोर्टल’ में कृषकों के पंजीयन की तिथि में 30 नवंबर तक वृद्धि कर दी गई है। जारी आदेशानुसार पंजीयन तथा पंजीकृत फसल या रकबे में संशोधन की कार्यवाही हेतु 30 नवम्बर तक समस्त समितियों में लॉगिन की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। अब जिले के किसानों का कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल, रकबे का पंजीयन कार्य 30 नवम्बर तक किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर एग्रीस्टेक हेल्पडेस्क 1800-233-1030 अथवा खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

                स्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की...

                रायपुर : सेवा की कहानी – लक्ष्मण को मिला अपना पक्का घर

                सपना था पक्के आशियाने का, पीएम जनमन योजना ने...

                रायपुर : सेवा संकल्प से साकार हुआ मधु का सपना, पक्के आशियाने में विराजे गणेश

                प्रधानमंत्री आवास योजना से वर्षों पुराना सपना हुआ पूरारायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories