रायपुर : कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के कार्य के लिए 11.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर की कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के मुख्य नहर में फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ 97 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर उद्वहन सिंचाई के माध्यम से खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए कुल 885 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ में विकास को नई गति, 13 कार्यों के लिए 10.86 करोड़ रुपये मंजूर

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वित्त मंत्री...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

                              कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय...

                              Related Articles

                              Popular Categories