रायपुर : सारंगढ़ क्षेत्र के लीलार व्यपवर्तन योजना हेतु 20.86 करोड़ रूपए स्वीकृत

              930 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा

              रायपुर (BCC NEWS 24): किसानों के फसलों की सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि उत्पादन को नई गति देने की दिशा में राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड सारंगढ़ अंतर्गत लीलार व्यपवर्तन योजना के लिए 20.86 करोड़ (रूपये बीस करोड़ छियासी लाख रुपए) की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के पूर्ण होने पर लगभग 930 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

              राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत लागत को अंतिम मानते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए तथा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही निविदा आमंत्रित की जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी शासकीय नियमों एवं औपचारिकताओं का पालन, ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन का अनुमोदन तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।  भू-अर्जन की स्थिति में व्यय स्वीकृत सीमा के भीतर ही किया जाएगा और बिना पूर्व अनुमति अन्य मद से राशि का उपयोग नहीं किया जाएगा, जबकि भू-अर्जन न होने पर कार्य शासकीय भूमि पर ही कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखने, निर्माण कार्य में मितव्ययिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही विलंब की स्थिति में नियमानुसार अर्थदंड भी लगाया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

                              हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष...

                              रायपुर : बड़े गौरी तालाब के कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : बेटियों की सेहत को मिला सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

                              प्रदेश में 1.49 लाख किशोरियों को लगा एचपीवी टीका,...

                              Related Articles

                              Popular Categories